
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखीमपुर (धौरहरा): जिले की धौरहरा तहसील के ग्राम बबुरी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक एक ईंट भट्टे में घुस आया। तेंदुए से एक युवक की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसने साहस दिखाते हुए तेंदुए को काफी देर तक काबू में किए रखा।
घटना के दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और युवक की मदद के लिए तेंदुए पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। इसके बावजूद तेंदुआ एक बार फिर से उठा और घायल युवक पर दोबारा हमला बोल दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से संयम बनाए रखने और तेंदुए से दूर रहने की अपील की है।





