
- रिपोर्ट: विक्रांत प्रताप
अलीगढ: खैर ब्लॉक के गांव कीरतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे मां के नाम एक पेड़ 2.0 अभियान के तहत आज 9 जुलाई बुधवार की दोपहर 1:00 बजे खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर द्वारा प्राथमिक विद्यालय किरतपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़ के साथ मिलकर लगभग 50 पौधे लगाएं, वही विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि भविष्य में पर्यावरण की शुद्धिकरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक पेड़ अवश्य लगाया जाना चाहिए।
इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय किरतपुर के प्रधान अध्यापक रामकुमार एवं राहुल कुमार के साथ-साथ मधु कुमारी नीलम सुरभि सुरजीत सिंह मंजू आदि ग्राम प्रधान कालीचरण सिंह व प्रधान प्रतिनिधि शिवम कुमार उपस्थित रहे।





