
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी का अपहरण किया, उसे एक होटल में बंद करके बेरहमी से पीटा और जबरन वसूली की।
मामले का खुलासा होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि जब खुद कानून के रक्षक ही इस तरह की हरकतें करें, तो आम जनता की सुरक्षा किसके भरोसे? मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।





