
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: कानपुर में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते कानूनगो आलोक दुबे को जिलाधिकारी (DM) ने डिमोट कर लेखपाल के पद पर भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आलोक दुबे, उनकी पत्नी और बच्चों के नाम पर कुल 41 प्रॉपर्टियां दर्ज हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है।
सूत्रों के अनुसार, आलोक दुबे ने पिछले साल ही 4 प्रॉपर्टियां बेचीं और 5 नई प्रॉपर्टियां खरीदीं। इन खुलासों के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, और मामले की आगे की जांच जारी है।



