
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
कानपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कानपुर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले की सुनवाई के लिए इरफान सोलंकी कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने दावा किया, “2027 के चुनाव में दो विधायक मिलेंगे, इसे लिखकर ले लो।”
कोर्ट में गवाही की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। सरकारी वकील ने दावा किया है कि अगले तीन महीनों में इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है। कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि सुनवाई तय समय पर चली तो अदालत तीन महीने के भीतर अपना फैसला सुना सकती है।




