
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर में सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। FIR 9 साल बाद 8 अप्रैल को कानपुर विजलेंस टीम ने दर्ज कराई।
9 साल पहले साल- 2017 में केशव कानपुर में तैनात थे। उस दौरान उनके नोएडा और कानपुर स्थित घर में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान गद्दों, बाथरूम के फ्लश और गत्तों में नोटों की गडि्डयां भरी मिली थीं।

नोएडा से कुल 10 करोड़ कैश और 3 करोड़ के जेवर मिले थे। जबकि कानपुर से 4 करोड़ कैश मिला था। इसके अलावा करोड़ों की अचल संपत्ति भी मिली थी। इसके बाद केशव के खिलाफ विजिलेंस जांच कर रही थी। अब जांच पूरी होने के बाद FIR दर्ज हुई है। FIR में कहा गया है कि केशव लाल ने अपने वैध स्रोत से 1 करोड़ 34 हजार रुपए कमाए, लेकिन उन्होंने 18 करोड़ से ज्यादा खर्च किए। इस तरह उन्होंने अपनी कमाई का 18 गुना खर्च किया




