
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कानपुर: शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने एक लिपिक (क्लर्क) राजीव चंद्र को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि राजीव चंद्र ने एक दिव्यांग महिला से उसके मेडिकल बिल का भुगतान जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन विभाग ने जाल बिछाया और राजीव चंद्र को घूस लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में काम कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वालों में हड़कंप मच गया है।





