
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया न्यूजपेपर संगठन और प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन के संयुक्त तत्वावधान में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत दारुल सफा से भारी संख्या में पत्रकारों, महिलाओं, समाजसेवियों और नागरिकों के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस यात्रा में प्रतिभागियों ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे गीतों के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकार, लेखक और समाजसेवी सुल्तान शाकिर हाशमी, आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा तथा पी.एम.डब्ल्यू.जे के अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में आईना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. मोहम्मद कामरान, प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह, लईक अहमद, लिमरा चैनल के नौशाद भाई, जे प्राइम भारत न्यूज़ के एन. आलम, गुरमीत कौर, अनिल तिवारी, हेमंत चंदानी, धनंजय सिंह, अतहर रज़ा, बाल जी, सुश्री कोमल, सचिव रीमा सिन्हा व उनकी महिला टीम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





