- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक पत्रकार पर दबंगों द्वारा हमला और लूटपाट की घटना सामने आई।पत्रकार विजेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे कचहरी से लौटते समय पहड़िया चौराहे के पास कुछ बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और विरोध करने पर 4-5 लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनके हाथ,पीठ और गले में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।इस दौरान आरोपियों ने उनका पर्स भी छीन लिया, जिसमें लगभग 3500 रुपये नकद और जरूरी कागजात थे,और मौके से फरार हो गए। पत्रकार ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,वहीं घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।




