
- रिपोर्ट:अनुराग सिंह
लखनऊ; राजधानी लखनऊ के नारायण सिटी डिगडिगा में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए साधु संत और महात्माओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आपको बता दूं कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के समर्थन में संकल्प महायज्ञ का आयोजन किया गया।
वही इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ और 11 हवन कुंडों में 101 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ किया गया। इसमें सैकड़ों संख्या में साधु-संतों और विभिन्न राज्यों से आए सनातनी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद रहे। अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए संत समाज और जागरूक नागरिकों की एक जुट करना जरूरी है। उन्होंने यहां भी कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
और विकास कार्यों को गति मिली है। और उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है आपको बता दूं कि यज्ञ में दूर-दूर से आए साधु संतों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाने और 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जितेंद्र नारायण ने कहां की हम विश्व हिंदू रक्षा
परिषद को मजबूत करने का काम करेंगे और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाएंगे
साथ ही वही यज्ञ कार्यक्रम में जितेन्द्र नारायण को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। नारायण जी को विश्व हिंदू रक्षा परिषद में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र की जनता ने उन्हें दिल की गहराइयों से बधाई व शुभकामनाएं दी।




