
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री/प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संबोधित ज्ञापन जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अनुपस्थिति में सांसद जी के जन प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य को ज्ञापन देते हुए इस ज्ञापन को आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का आग्रह किया, ज्ञापन में निम्न बिंदुओं पर व्यापार मंडल ने अपनी निवेदित प्रस्तुत किया।
वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार ई-कॉमर्स के अनियंत्रित और असंतुलित विस्तार के कारण देश के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है स्थानिक दुकानदार जो वर्षों से समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं आज अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं,कंपटीशन एक्ट 2002 की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत किसी भी उद्यम द्वारा प्रतिस्पर्धा विरोधी समझौते एवं प्रभुत्व के दुरुपयोग पर प्रतिबंध है किंतु व्यवहार में यह देखा जा रहा है कि प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा भारी छूट डिस्काउंट चयनात्मक विक्रेताओं को प्राथमिकता तथा एल्गोरिदम आधारित मूल्य निर्धारण के माध्यम से बाजार में और असामान्य प्रतिस्पर्धा उत्पन्न की जा रही है निवेदन है की कंपटीशन कमिशन आफ इंडिया को विशेष निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई हेतु सशक्त निर्देश प्रदान किए जाएं।
एफडीआई के अनुसार ई-कॉमर्स में 100 प्रतिशत एफडीआई केवल मार्केट प्लेस मॉडल में अनुमन्य है जबकि इन्वेंटरी बेसड मॉडल में प्रतिबंधित है इसके बावजूद कई प्लेटफार्म नियंत्रित विक्रेताओं के माध्यम से इन्वेंटरी मॉडल अपना कर नीति की भावना का उल्लंघन कर रहे हैं अतः उल्लंघन पर कड़ी दंडात्मक प्रावधान एवं नियमित ऑडिट व्यवस्था लागू किया जाए।
कंज्यूमर प्रोटक्शन ई-कॉमर्स रूल 2020 के अनुसार ई-कॉमर्स प्लेटफार्म केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाये, किंतु निजी लेवल पसंदीदा विक्रेताओं को अनुचित लाभ एवं इन्वेंटरी नियंत्रण से मार्केटप्लेस एवं इन्वेंटरी मॉडल के बीच का अंतर समाप्त हो रहा है अतः दोनों मॉडलों के बीच स्पष्ट विभाजन हेतु ठोस दिशा निर्देश लागू किया जाए,जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल विनर्मता पूर्वक उपयुक्त मांग करते हुए छोटे पारंपरिक व्यापारियों के संरक्षण हेतु रजिस्टर व्यापारियों को आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना व आग त्रासदी जैसी आपदा पर राहत राशि आदि की व्यवस्था किया जाए, क्योंकि यह ऑनलाइन व्यापार की समस्या लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित कर रही है यह स्थिति केवल आर्थिक कि नहीं बल्कि सामाजिक और असंतुलन भी उत्पन्न कर रही है क्योंकि छोटे व्यापारी समाज की रोजगार व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी से उपयुक्त मांग करते हुए व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही व्यापारियों की परेशानियों को महसूस करते हुए उचित निर्णय लेंगे, सांसद प्रतिनिधि ने आज ही इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का आश्वासन दिया,प्रतिनिधि मंडल में जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया, चेतन टंडन, संतोष साहू बच्चा, अरुण कपूर, संजय कुमार साहू, सुनील जायसवाल, दिलीप साहू, राकेश जायसवाल, रवि गुप्ता, हफीज शाह, प्रियांशु साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहे




