
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जमुई, बिहार: बिहार के जमुई में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान नीतीश सरकार में मंत्री सुमित सिंह और जेडीयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई।
घटना का मुख्य कारण पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थकों की नाराजगी थी। उनका आरोप है कि मंच पर उनके नेता के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।
इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच तनाव को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




