
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: जमिअत उलेमा फैजाबाद अयोध्या ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगभग सवा चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी की अपील पर की गई। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जनरल सेक्रेटरी इरफान अहमद हलीमी साहब और मोहम्मद सालिम साहब ने जानकारी दी।उन्होंने कहा,टीम ने कपूरथला जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर बाढ़ से प्रभावित सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।मदद प्राप्त करने वालों ने जमिअत उलेमा फैजाबाद अयोध्या का आभार व्यक्त किया और उनके लिए दुआएं दीं। इस मौके पर मौलाना जहीर अब्बास साहब नदवी, हाफिज जावेद अहमद, खालिद भाई एडवोकेट, हाजी अनीस और अन्य मौजूद रहे।




