
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनज़र चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त ₹11,390/- के साथ लिलुआनाथ अखाड़ा के नीचे से दिनांक 06/01/2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।




