
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: आदित्यनाथ सेवा गौ सेवा समिति के संरक्षक और समाजसेवी राजेश सिंह मानव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक विशेष आमंत्रण पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री से अयोध्या स्थित रघुनाथ दास की बड़ी छावनी, रायगंज अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत जगदीश दास शास्त्री से भेंट करने का अनुरोध किया है।
राजेश सिंह मानव ने बताया कि महंत जगदीश दास शास्त्री छावनी परिसर से बाहर नहीं जाते हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री यदि स्वयं उनसे मिलने आएं, तो यह संत समाज के लिए गौरव की बात होगी।
आमंत्रण पत्र सौंपने के दौरान समाजसेवी पंकज सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिष्यालालजी शर्मा, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह और अधिवक्ता हरिकेश पांडेय भी उपस्थित रहे।





