
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वार्ड संख्या 33 करौदी नासिरपुर स्थित हरिजन बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के सांसद विकास निधि से कराया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रोनी वर्मा सहित सभी बूथ अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर लोगों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।इसी क्रम में पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने वार्ड के कंपोजिट स्कूल बूथ पर पहुंचकर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों में जनता का सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इसके बाद पार्षद ने वार्ड के प्राथमिक विद्यालय के पास चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य 35 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।पार्षद श्याम भूषण शर्मा, जो वार्ड संख्या 33 करौदी के पार्षद एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हैं, ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य जारी रहेगा।


