
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में वाराणसी सिटी स्टेशन को आधार बनाकर बनारस–औड़िहार रेलखंड पर रेड पार्टी द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 15159 सारनाथ एक्सप्रेस, 15018 दादर एक्सप्रेस, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं मेमू सहित विभिन्न ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 146 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे रेल राजस्व के रूप में ₹63,550 जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान 6 यात्रियों ने जुर्माना नहीं भरा, जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाद में जुर्माना अदा करने के पश्चात उन्हें छोड़ दिया गया।इस विशेष जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, नागेंद्र बहादुर सिंह, टिकट निरीक्षक मारूफ खान, पूनम यादव, रश्मि सहित अन्य टिकट जांच कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।




