
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: इन्नमा ने आज सनातन धर्म को अपनाते हुए हिंदू रीति रिवाज से अभिषेक संग रचाई शादी। जनौरा स्थित राजेश सिंह (मानव) के आवास पर राम जानकी मंदिर में दोनों ने भगवान को साक्षी मानकर एक दूसरे का थामा दामन। अभिषेक ने बताया यह शादी हम दोनों बिना किसी जोर दबाव के आपसी सहमति से कर रहे हैं। वही महक ने भी बताया हम दोनों बिना किसी जोर जबरदस्ती के एक दूसरे को अपना रहे हैं।
महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह मानव ने बताया लड़के का नाम अभिषेक है और लड़की पहले इन्नमा थी अब महक हो गई। दोनों ने स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाया है। अभिषेक बराबर हमारे पास आता था। यह उदया पब्लिक स्थित स्थान पर भी आता जाता रहता था। वहां इसने कई बार इस संबंध की चर्चा की। सनातन धर्म को साक्षी मानते हुए आज इन दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी मानते हुए शादी रचाई है। हम लोग उसके साक्षी बने। मेडिकल रिपोर्ट के हिसाब से दोनों है बालिक, दोनों को स्वेच्छा से अपना जीवन साथी चुनने का है कानूनन अधिकार।




