
रिपोर्ट- प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस से दिल दहला देने वाली तस्वीर!
सादाबाद तहसील के पचावरी गांव की गौशाला में एक मृत गाय को आवारा कुत्ते नोचते हुए दिखे। इस वीभत्स नज़ारे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन में हड़कंप मच गया।
गौ सेवा या दिखावा? सवालों के घेरे में पंचायत व्यवस्था
गौशाला में न तो देखभाल है, न चारा, न चिकित्सा।
राष्ट्रवादी पार्टी के मंडल प्रभारी सनी भारत खुद मौके पर पहुंचे और गौशाला की हालत देख दंग रह गए।
ये सिर्फ लापरवाही नहीं, ये गोमाता का अपमान है। प्रधान और सचिव जवाब दें।
कुत्ते नोच रहे गाय को, कोई पूछने वाला नहीं!
इस दर्दनाक दृश्य ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि गौशालाएं किसके भरोसे चल रही हैं?
क्या प्रशासन सिर्फ कागज़ों पर गोसेवा कर रहा है?
B.D.O. ने दिए जांच के आदेश
वीडियो सामने आते ही खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने साफ कहा:”जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।”
गौर करने वाली बात —
गौशालाएं बनती हैं गोमाता की सेवा के लिए, लेकिन जब वही गोवंश भूख, बीमारी और उपेक्षा से मरें, और फिर कुत्तों का निवाला बनें —
तो ये सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं, यह इंसानियत पर सवाल है!





