- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। शनिवार को मंडुवाडीह स्थित आर .एस.शिक्षण संस्थान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण इकाई की निरुपमा सिंह ने बच्चों को बाल विवाह और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ महिला हेल्पलाइन ,चाइल्ड हेल्पलाइन एवं साइबर अपराध व अन्य न्यायिक जानकारियां दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वॉलिंटियर शांता प्रसाद विश्वकर्मा,गीता विश्वकर्मा, दिनेश कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जितेश्वर श्रीवास्तव ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक रघुवर दास विश्वकर्मा ने किया।





