
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
Apple ने अपने नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में भारतीय मूल के सबीह खान की नियुक्ति की है। वे कंपनी के मौजूदा सीओओ जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट की घोषणा की थी।
सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। बाद में वे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
Apple में सबीह खान की पहचान एक भरोसेमंद और दक्ष ऑपरेशनल लीडर के रूप में रही है। कंपनी में उनका लंबा और प्रभावशाली कार्यकाल रहा है, खासतौर पर सप्लाई चेन मैनेजमेंट और ग्लोबल ऑपरेशंस के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
उनकी नियुक्ति को तकनीकी जगत में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, और इससे Apple के वैश्विक संचालन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।





