
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के बनबीरपुर में दो दिन पहले हुए रास्ते के विवाद को लेकर आज स्थानीय निवासी गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। उनका कहना है कि जिस रास्ते से हमारी गाड़ियां निकलती है आना जाना है वहां विपक्षी द्वारा दीवार बनाने से उनका ट्रैक्टर‑ट्रॉली और अन्य वाहन अब इस मार्ग से नहीं गुजर पा रहा हैं, जिससे रोज़मर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। हमारा रोज़गार इस रास्ते पर निर्भर है। ट्रैक्टर‑ट्रॉली से खेतों तक पहुँचना अब असंभव हो गया है।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा की प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन है इस रास्ते को तुरंत खाली करवाया जाए। बच्चों को स्कूल तक ले‑जाने में भी दिक्कत हो रही है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, पुलिस प्रशासन का कहना है रास्ते के वैध दस्तावेज़ों की जाँच की जा रही है। उचित समाधान निकलने तक हम शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।”
धरने में शामिल लोग गांधी पार्क में ही डेरा डाल चुके हैं और अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर चुके हैं। प्रशासन से उनकी मांग है जल्द से जल्द रास्ते को खाली कराया जाय


