
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ /मेरठ: समाजवादी पार्टी के शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी द्वारा आज खैर नगर फिल्मीस्तान सिनेमा रोड मेरठ पर पत्थर वाली मस्जिद के इमाम मरहूमकारी हिसामुद्दीन वाली गली अपनी विधायक निधि से सीसी रोड में दोनों साइड की नालि का निर्माण कराया गया जिसका आज लोकार्पण क्षेत्रीय नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच रिबन एवं केक काटकर लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठ पर आधारित है। पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी है तथा पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है तथा भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में वोट चोरी करके फिर से सरकार बनाई है। यह भाजपा की सरकार ने वोट चोरी की सरकार है जिसको जनता समझ चुकी है। पूरा प्रदेश क्राइम प्रदेश बन चुका है तथा महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
आगामी 2027 में वोट चोरी करने वाले जाएंगे विकास पुरुष अखिलेश यादव पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा सरकार के घोटाले की जांच सरकार बनने के बाद कराई जाएगी।
अंसारी ने मेरठ नगर निगम द्वारा जी आई एस सर्व के नाम पर 1000% की हाउस टैक्स में मूल्य वृद्धि किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह जनता पर भारी बोझ है।
आगामी विधानसभा के सत्र में इस मुद्दे को जो शोर से उठाया जाएगा और शहर की गरीब जनता को न्याय दिलाने का काम करेंगे मेरे द्वारा सत्र में भी हाउस टैक्स मेरठ नगर निगम के मुद्दे को उठाया गया था। जिस पर नगर विकास मंत्री ने स्वानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन मेरठ नगर आयोग सरकार के आदेशों को दरकिनार करते हुए लोगों से जबरन वसूली कर रहे हैं। अगर नगर निगम प्रशासन ने जनता अत्याचार और जबरन वसूली बंद नहीं की तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नेता अफजाल सैफी समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मुशीर अहमद खान आस मोहम्मद मलिक पूर्व पार्षद समाजवादी का उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब कुरैशी नेताजी सलीमुद्दीन अनुज बंसल सिमरन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गुफरान आलम अंसारी हैदर अली देवराज गोस्वामी कुणाल गोस्वामी नदीम कुरैशी आदिल सैफी तनवीर अल्वी बाबू भारती सैफी आस मोहम्मद सलमानी महताब अली सैफी चौधरी कय्यूमअली इरफान नोजल चौधरी शहवेज पिंटू बंसल अमित शर्मा हां जी सिराज सरफराज खान मोहम्मद अरीब मोहम्मद साइम खान साकिब गाजी दानिश नजम अब्बासी आदि उपस्थित रहे और सभी ने फूल माला पहनकर एवं गुलदस्ते देखकर स्वागत किया।





