
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के राज्य कर्मचारियो के साथ सभी निकाय, परिषद, निगम, आशा बहुएं, शिक्षा मित्र सभी एक साथ मिलकर विधानसभा का घेराव करेंगे परिवहन निगम जो प्रदेश का सबसे बड़ा सार्वजनिक उद्यम है, को पिछले दो साल में समाप्त करने की योजनाओं को आया गया जबकि योगी की सरकार ने बहुत अनुदान दिया।
आज 3000 हजार बसे आयशर से 9 रूपया प्रति किलोमीटर की दर से ली गई जबकि यात्री सड़कों पर नहीं है, कम आय में पैसा काटा जा रहा है, एक से 1,5 करोड़ की इलेक्ट्रिक बसे ली गई वह खड़ी है क्योंकि अभी तक चार्जिंग प्वाइंट नहीं बनाए गए,90 वर्षों की लीज पर दिया जा रहा है, डग्गामार संचालन पर रोक नहीं है यही हाल रहा तो निगम शासन, प्रशाशन सरकार एवं परिवहन निगम मुख्यालय की गलत नियत के कारण समाप्त हो जाएगा।
आज से परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मन बनाया है कि मुख्यमंत्री तक अपने दर्द को बताने के लिए 20 जनवरी को पूरी ताकत से विधान सभा का घेराव जे एन तिवारी के नेतृत्व में करेंगे सभा में मुख्यरूप से चंद्रशेखर शुक्ला, नीरज चतुर्वेदी, आरिफ हुसैन, राम कुमार मौजूद रहे।





