
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: चेहल्लुम के अवसर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना महानगर के निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के निर्देशन में गोपालपुरवा चौकी इंचार्ज कुंवर विक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ निशातगंज क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
गश्त के दौरान क्षेत्र में मौजूद अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा, टैक्सी और ऑटो को सख्त हिदायत देकर हटवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।





