
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 25 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आज दिनांक-02.02.2026 को उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी राम सिंह, यूनियन के पदाधिकारी समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निर्वृत होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ समय देवें।मंडल रेल प्रबंधक ने बताया की वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिर्वृती के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरिष्ठता क्रम में आ रहे कर्मचारी को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।
1. शमीम हाशमी,कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री सुरेन्द्र यादव को पदोन्नत किया गया है।
2. आकाश वरिष्ठ तकनीशियन/बनारस के रिक्त पद पर श्री प्रमोद कुमार रजक को पदोन्नत किया गया है।
3. रामबाबू सिंह लोको पायलट/छपरा के रिक्त पद पर श्री मनोज कुमार को पदोन्नत किया गया है।
4. कृष्ण कुमार सिंह, वरिष्ठ तकनीशियन/औड़िहार के रिक्त पद पर छोटे लाल साह को पदोन्नत किया गया है।
5. कृष्ण कुमार दूबे, वरिष्ठ तकनीशियन/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री शशि दत्त को पदोन्नत किया गया है।
6. यमुना प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ तकनीशियन/सीवान के रिक्त पद पर विजय प्रसाद को पदोन्नत किया गया है।
7. दीनानाथ , वरिष्ठ तकनीशियन /औड़िहार के रिक्त पद पर श्री प्रदीप कुमार को पदोन्नत किया गया है।
8. नन्दलाल सिंह यादव , तकनीशियन/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री राकेश गुप्ता को पदोन्नत किया गया है।
9. रमा शंकर ट्रैकमेन्टेनर-।।/ कप्तानगंज के रिक्त पद पर हरिकेश चौरसिया को पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान, पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान एवं माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया।
इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है।
आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा 31 जनवरी , 2026 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व राम लक्ष्मण यादव, वाणिज्य अधीक्षक/पडरौना, स्वामीनाथ सफाईवाला/वाराणसी,मो.मकसूद आलम ट्रेनमनेजर/वाराणसी, शमीम हासमी कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी,अशोक कुमार पाण्डेय स्टेशन अधीक्षक/रसड़ा, बाबू राम कुर्मी ट्रेन मनेजर/छपरा,आकाश वरि तकनीशियन/बनारस, रामबाबू सिंह लोकोपायलट/छपरा,दिनेश सिंह खालासी/छपरा,रामनिवास राय सहायक(कैवे)/गाजीपुर सिटी,कृष्णा कुमार दूबे वरि,तकनीशियन/वाराणसी, यमुना प्रसाद वर्मा एम.सी.एम/सीवान, दीनानाथ वरि,तकनीशियन/औड़िहार,नन्दलाल सिंह यादव तकनीशियन /वाराणसी, सुरेश सफाईवाला/बेल्थरा रोड,शिव कुमारी नर्सिंग अधीक्षक /वाराणसी, लेखा देवी आया/वाराणसी,दिनेश प्रसाद ट्रैकमन्टेनर /बलिया, शिवमंगल ट्रैकमन्टेनर I/सलेमपुर,लियाकत अली फिटर III/मऊ,सलखान मराण्डी ट्रैकमन्टेनर I/हथुआ, रमशंकर ट्रैकमन्टेनर I I/कप्तानगंज, जीतलाल खलासी/बनारस,राय राजेश चन्द्र I/वाराणसी आदि कर्मचारी शामिल थे।





