
-दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभान्वित करना सरकार की मंशा
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वाराणसी चंदौली उत्तर प्रदेश में माननीय योगी आदित्यनाथ जी के सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनपद में नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया। इसके अलावा ब्लाक एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर अलग-अलग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को आमजन को बताया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो चुका है। गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं पीएमजीकेएवाई (मुफ्त राशन), उज्ज्वला योजना (गैस), पीएम आवास योजना (घर), और आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा), मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं की योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में लाया जा रहा है।
कार्यक्रम में विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चियों एवं आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा उद्यान विभाग, कृषि विभाग, स्वरोजगार योजना, स्वयं सहायता समूह से लाभ सहित अन्य लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी दी गई। लोक भवन लखनऊ में आयोजित नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण कार्यक्रम एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश से पंजीकृत कलाकार ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई द्वारा दिव्यांगजनों और कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लेप्रोसी किट (सेल्फ केयर किट/ADL किट) और एमआर किट (मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री) वितरित की गई।
पीडी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास), जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं आशा वर्कस, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य आमजन उपस्थित रहे।




