
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: इंदिरा नगर क्षेत्र के चांदन इलाके में एक मामूली झगड़ा खौफनाक मोड़ ले बैठा, जब नशे के आदी मौजी लाल की उसकी पत्नी सरोजनी देवी ने देर रात हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील तिवारी के निर्देशन में खुर्रम नगर चौकी प्रभारी रंजीत सिंह और उनकी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सिर्फ 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद और पति की नशे की लत के चलते आए दिन झगड़े होते थे। बीती रात बहस इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने गुस्से में आकर मौजी लाल की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




