
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): कुशीनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना उस वक्त हुई जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी और दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था।
पति के पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का ताला तोड़ा। जैसे ही प्रेमी बाहर निकला, नाराज़ पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
चौंकाने वाली बात यह है कि पति, पत्नी और उसका प्रेमी — तीनों ही पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। मामला अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई की संभावनाएं जताई जा रही हैं।





