
- रिपोर्ट : अमित कुमार
जमीयत उलेमा के प्रबंधन और अयोध्या नेत्र अस्पताल एवं पटेल नर्सिंग होम के सहयोग से जन्नत लॉन में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कारी इरफान अहमद हलीमी ने कहा कि इस्लाम में मानव सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और इसी भावना के तहत इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है।
यह शिविर जमीयत उलेमा के जिला अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अहमद और जिला महासचिव कारी इरफान अहमद हलीमी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अयोध्या नेत्र अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में मरीजों की आंखों की जांच की। जिन मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अयोध्या नेत्र अस्पताल भेजा गया।

शिविर के दौरान कुल 22 मरीजों की आंखों की सर्जरी की गई, जबकि लगभग 120 लोगों को विभिन्न प्रकार के उपचार उपलब्ध कराए गए। जांच के बाद आवश्यक दवाएं देकर मरीजों को घर भेजा गया।
इसके साथ ही गरीबों, विधवाओं और अनाथों को निःशुल्क कंबल भी वितरित किए गए। ये कंबल मौलाना अहमद सिराज, मौलाना मुहम्मद अहमद, कारी इरफान अहमद हलीमी और कारी मुहम्मद तौसीफ के विशेष सहयोग से एकत्र किए गए थे।
कार्यक्रम में मौलाना जहीर अब्बास, मौलाना मुहम्मद सलमान, हाजी मुहम्मद अनीस, फुरकान भाई, कामरान शम्सी, पप्पू भाई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं डॉ. शकील, मास्टर इरशाद रब्बानी, शरीफ भाई, हाफिज जावेद बस्तवी, मौलाना फखरे आलम कासमी, मौलाना मुफ्ती मुजाहिदुल इस्लाम कासमी, अब्दुल मतीन, मुहम्मद शादाब खान, मुहम्मद उसामा और हाफिज तौसीफ ज़मज़म की विशेष उपस्थिति रही।





