
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी : जनपद के छितौनी गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। योजना के तहत पुराने बकाया बिजली बिलों पर छूट मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। SDO वीरेंद्र यादव, JE रवि कुमार के निर्देशन में तथा पवन यादव, शुभम यादव, विनय और प्रदीप की सक्रिय भूमिका से गांव में शिविर लगाकर बकाया बिजली बिल जमा कराए जा रहे हैं।
ग्रामीण उपभोक्ता बड़ी संख्या में आगे आकर अपने पुराने बिलों का भुगतान कर रहे हैं। विभाग की ओर से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाते हुए भुगतान करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।





