
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल कीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का नवां लीग मैच आज 06 दिसम्बर 2025 शनिवार को विद्युत टीआ.डी और यांत्रिक विभाग के बीच खेला गया । टीआर.डी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 121 रन बनाए।
टीआर.डी की तरफ से भानु प्रताप ने 26 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, वरुण ने 13, सुरेंद्र ने 11, और आनंद ने 10 रनों का योगदान दिया । यांत्रिक विभाग की टीम ने 23 रन अतिरिक्त रनों के रूप में टीआ.डी को दिए । यांत्रिक विभाग की तरफ से प्रशांत ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट, रोहित ने चार ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट तथा ऋषभ ने चार ओवर में 43 देकर दो विकेट लिए अनीश और मनीष को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
122 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए यांत्रिक विभाग की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 116 रन ही बना पायी टी.आर.डी ने पांच रन से मैच जीत कर पूरे दो अंक प्राप्त कर लिए । यांत्रिक की तरफ से प्रशांत ने 24 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन, नीतीश ने 18 बाल पर दो चौके की मदद से 15 रन एवं दीपक ने 19 बाल पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाए । विद्युत टी.आर.डी की तरफ से भानू ने चार ओवर में 21 रन देकर कर दो विकेट, वरुण ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए सुरेंद्र और रजनीकांत को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।




