- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। न्यायलय के आदेश पर भेलुपुर पुलिस की कार्यवाही सहायक पुलिस आयुक्त भेलुपुर गौरव कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भेलुपुर सुधीर त्रिपाठी के आदेश क्रम में चौकी प्रभारी पियूष प्रताप सिंह,उ०नि० विनय यादव, उ०नि० योगेंद्र प्रताप सिंह कांस्टेबल अनुराग यादव के द्वारा मु०अ०सं० 187/1991 धारा 147,148,149,302 के फरार चल रहे अभियुक्त, 1- जियालाल पुत्र कल्लू निवासी N14 /230 सराय नंदन किरहिया, 2- गोपाल पुत्र पुरुषोत्तम, 3-कन्हैयालाल पुत्र पुरुषोत्तम, 4- बंसीलाल पुत्र पुरुषोत्तम निवासी N14/240 सराय नंदन खोजवा के बार-बार एनवीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने के कारण इन सभी अभियुक्तों का आज दिनांक 15-01-2026 को 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई ।
उपरोक्त कार्रवाई के पश्चात वहां पर उपस्थित लोगों को अग्रिम कार्यवाही के संबंध में अवगत करने के बाद हस्ताक्षर लिया गया।
उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने हेतु बताया गया।माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने की स्थिति में 83 के तहत नियमानुसार कुर्क की कार्रवाई की जाएगी


