
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में मंगलवार को दोपहर बाद पूर्ति निरीक्षक राजातालाब गुलाब यादव के नेतृत्व में जनसा थाना क्षेत्र के बडोरा बाजार में संचालित मुन्नीलाल इंप्लायंस होम डिलीवरी की दुकान पर छापेमारी कर अवैध रूप से किए जा रहे गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया गया। अधिकारियों की आने की सूचना मिलते ही कारोबारी मुन्नीलाल विश्वकर्मा तथा उसका बेटा सतीश विश्वकर्मा मौके से फरार हो गए छापेमारी के दौरान चार खाली गैस सिलेंडर तथा अवैध गैस रिफिलिंग के लिए रखे पेचकस सहित अन्य उपकरण है बरामद किया गया।
बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व इन्हीं की दुकान से सीएनजी गैस रिपेयरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही था आसपास के लोगों का कहना है कि ये दोनों बाप बेटा ऑटो में सीएनजी भी भरने का काम करते हैं जिससे आसपास कभी भी विस्फोट होने का खतरा बना रहता है पूर्ति निरीक्षक यादव ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जंसा पुलिस मौके पर मौजूद रही।





