
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
झांसी/बुंदेलखंड: झाँसी के सम्मानित पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह यादव बुंदेलखंड की समस्याओं, जनसरोकार के मुद्दे की सटीक व बेबाक़ रिपोर्टिंग करते हैं। पर बीते दिनों इन्हें बेहद अप्रिय-अपमानजनक सुलूक से गुजरना पड़ा।
पुष्पेंद्र के मुताबिक़ सीपरी के इंस्पेक्टर आनंद सिंह को हटाए जाने की चर्चित खबर की रिपोर्टिंग से नाराज़ होकर बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा ने इन्हें अपशब्द कहे, मॉं की गलियाँ तक दीं। ट्रेन में एक सामान्य नागरिक को बुरी तरह से पिटवाने के आरोपी इन विधायक की धमकी के बाद पुष्पेंद्र व उनके परिवार को जानमाल के खतरे की आशंका है।
इस संबंध में पुष्पेंद्र ने पुलिस कप्तान से शिकायत की है, इस घोर निंदनीय कृत्य को लेकर बीजेपी के प्रदेश व देश के शीर्ष नेतृत्व व विधानसभा अध्यक्ष के पास भी शिकायत दर्ज कराएँगे।



