- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गैस की किल्लत के कारण लंका भेलूपुर इलाके में स्थित रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर पहुंच गए।भेलूपुर स्थित केरला कैफे में सिर्फ ग्राहकों को इटली सांभर कोल्डकाफी कोल्डिंक मिल रहा हैं। जबकि अन्य होटल और रेस्टोरेंट संचालक कोयला लकड़ी उपयोग कर रहे हैं। हाइवे किनारे स्थित ढाबा और रेस्त्रां पर कोयला से खाना पक रहा हैं। गैस की बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ता लंका स्थित मुकुंद गैस सर्विस पर पहुंच रहे हैं। लकसा स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में 20 सिलेंडर रोज जाता था,लेकिन अब 5 से 6 सिलेंडर में काम चल रहा है।
भारत सेवा संघ में दूसरे दिन 20 सिलेंडर जाता था अब 10 सिलेंडर जा रहा है। सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में 10 सिलेंडर जा रहा हैं। सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी मैनेजर के पास अधिकारियों का फोन लोगों को उपलब्ध कराने के लिए फोन आ रहा हैं।
मुकुंद गैस एजेंसी के मैनेजर जगदीश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग रात 9 बजे शुरू होने के बाद उपभोक्ता रात में जागकर गैस की बुकिंग कर रहे हैं। जिसके कारण रात 9 बजे सुबह 10 बजे तक 700 से अधिक लोगों की बुकिंग हो चुकी थी।बुकिंग के बाद मैसेज एक दिन बाद मिलने से उपभोक्ता परेशान होकर गैस एजेंसी कार्यालय पहुंच रहे हैं। गैस नहीं मिलने के कारण रविदास घाट से चलने वाले अलकनंदा क्रूज भी बंद चल रहा हैं।




