
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिनांक 26-08-2025 को उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल ने जनपद गोरखपुर के 26वीं पीएसी बटालियन (पुलिस प्रशिक्षण केंद्र) का भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महामहिम महोदया ने एक पेड़ मां के नाम का पौधा रोपण किया तथा भोजनालय एवं पीटी परेड आदि का निरीक्षण किया गया।
मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा रिक्रूट महिला आरक्षियों को दिए गए अपने उद्बोधन में पीएसी जैसे अनुशासित बल की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि, “उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनसंख्या की सुरक्षा करना और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है अतः ट्रेनिंग के दौरान दिए जाने वाले प्रशिक्षण को पूरी मेहनत और लगन से करना चाहिए क्योंकि यह हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है। साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं चुनौतियों से निपटने के लिए भी प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में बताया गया।
महामहिम महोदया द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के मन में सामूहिकता का भाव विकसित करने के लिए 15 दिन अथवा 01 माह में एक बार सभी को मिलकर खाना बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

महामहिम महोदया द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून का सख्ती से पालन किए जाने की महत्ता को रेखांकित करते हुए कानून का पालन नहीं करने वालों को समान रूप से दण्डित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
महामहिम महोदया द्वारा महिला संबंधित अपराध और उनकी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी और नारी शक्ति के मिशाल के रूप में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया, जो प्रशिक्षुओं के लिए जीवन के उतार-चढ़ाव में एक सशक्त प्रेरणा स्रोत साबित होगा।
अंत में एडीजी पीएसी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।





