
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में गूंजी हिंदुत्व की गर्जना!
मथुरा: स्पाइसी दावत रेस्टोरेंट मथुरा में विश्व हिंदू परिषद मथुरा विभाग की विभागीय बैठक उत्साह, जोश और राष्ट्रभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री महेन्द्र दादा वैदिक एवं प्रांत संगठन मंत्री मा० राजेश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। माहौल में हिंदुत्व की ऊर्जा और एकता का संदेश गूंजता रहा।
महेंद्र दादा वैदिक ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। संगठन लव जिहाद, परावर्तन और राष्ट्र-संरक्षण के मुद्दों पर ठोस कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “हिंदू समाज की जागृति ही भारत के पुनरुत्थान की कुंजी है।”
वहीं प्रांत संगठन मंत्री मा० राजेश जी ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा—हिंदू अपने त्योहार हिंदू व्यापारियों से ही सामान लेकर मनाएं। अपने धन से अपने समाज को मजबूत बनाएं। स्वदेशी को अपनाना सिर्फ आर्थिक नहीं, यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है।”

उन्होंने सभी से अपील की कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सशक्त हो सके।
बैठक में विगत छह माह की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर मथुरा विभाग के सभी जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम हिंदू एकता, राष्ट्र सेवा और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरक उदाहरण बना।



