
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू ज़िले के मणिकर्ण-कसोल मार्ग से एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क धंसने से एक ट्रक अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रक नीचे स्थित सड़क पर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अगर ट्रक नीचे सड़क से भी आगे गिरता, तो यह दुर्घटना बेहद भयंकर हो सकती थी। स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश के कारण और भी खतरे का संकेत दिया गया है।





