
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा डीडीयू-गया-प्रधानखांटा रेलखंड पर इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन के तहत 25 मार्च को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड ट्रायल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन से गया होते हुए प्रधानखांटा तक जाएगी और फिर वापस लौटेगी।रेल प्रशासन ने इस दौरान आम जनता के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि पूरे दिन रेलवे ट्रैक से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, मवेशियों को भी ट्रैक के पास न आने दें और सभी समपार फाटकों व संकेतों का पालन करें।अनाधिकृत स्थान से रेलवे लाइन पार करने से बचने और स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी होने पर किसी भी दुर्घटना के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।




