
-विशेषज्ञों की टीम के द्वारा जांचों के साथ-साथ सामान्य रोगी एवं दवाएं भी की गई वितरित।
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगरीय सामु०स्वा० केन्द्र- इन्दिरा नगर अधीक्षक डा० मंयक जलोटे की अध्यक्षता मे शिविर कैंप का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के निर्देशन और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आपको बताते चलें कि लखनऊ के नगरीय सामु०स्वा० केन्द्र- इन्दिरा नगर अधीक्षक डा० मंयक जलोटे की अध्यक्षता मे यू०पी० एच० सी० उजरियांव मे एक हेल्थ कैंम्प का आयोजन किया गया इस कैम्प मे ओरल स्क्रीनिंग, टी०बी स्क्रीनिंग, ब्रेस्ट कैन्सर स्कीनिंग, मधुमेह स्क्रीनिंग, बी.पी. स्क्रीनिंग आदि की जाँच की गई एवं समान्य रोगियों को भी डॉक्टरों की टीम के द्वारा देखा गया एवं दवा वितरण की गई कैम्प मे सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।





