
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: “विश्व हिंदू परिषद” प्रखंड सासनी के बैनर तले, गांव बिर्रा में एक दिवसीय स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के सहयोग से सैकड़ों ग्रामीणों ने इस मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।”
शिविर में डॉ. सचिन प्रताप, डॉ. अलका सेंगर, डॉ. सुमित, डॉ. हिमांशु त्रिवेदी सहित ANM रेनू जी, CHO मनीषा जी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप रावत द्वारा संचारी रोगों की जानकारी दी गई और सावधानी बरतने की अपील की गई।”
“विश्व हिंदू परिषद” के प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने की अपील की, वहीं मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने ऐसे शिविरों को और बढ़ाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्राम प्रधान महावीर प्रसाद जी और किसान संघ सहित कई समाजसेवी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
“सेवा, स्वास्थ्य और समाज – जब साथ हों, तो हर गांव बने स्वस्थ और सुरक्षित!”





