
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। राजधानी के चिनहट विकास खंड के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अनौरा कला में आज एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के निर्देशन और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी.) चिनहट की अधीक्षिका डॉ. ज्योति कांबले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
शिविर में इन विशेषज्ञों की उपस्थिति रही शिविर में जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स (PPM) समन्वयक सौमित्र मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन और निजी-सार्वजनिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। नि:शुल्क परामर्श एवं जांच टीबी (क्षय रोग), कैंसर और महिला रोगों से संबंधित विशेषज्ञों ने मरीजों की बारीकी से जांच की। मौके पर ही मुफ्त दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान। लोहिया संस्थान (RMLIMS) से वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अरुण कुमार और सी.एच.सी. चिनहट से उदय शंकर मिश्रा व पीयूष कुमार सिंह और टी बी एच बी श्रीकृष्ण यादव ने लोगों को टीबी के लक्षणों और इसके मुफ्त इलाज की जानकारी दी। इस आयोजन को सफल बनाने में अनौरा कला के ग्राम प्रधान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सी.एच.ओ., ए.एन.एम. और आशा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। स्थानीय स्वास्थ्य टीम के आपसी समन्वय से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में गंभीर बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।





