
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने अस्थाई व्यवस्था के तहत सड़क किनारे मिट्टी से भरे कट्टे तो लगा दिए, लेकिन ये इंतजाम महज कुछ घंटों में ही ध्वस्त हो गए।
भारी या हल्के वाहन बने कारण?
स्थानीय लोगों की मानें तो भारी वाहन या छोटे चारपहिया वाहनों की टक्कर से कई स्थानों पर ये कट्टे गिर गए। इससे साफ है कि न तो योजना पुख्ता थी, न ही क्रियान्वयन।
कांवड़ियों की राह में बनी मुसीबत
कट्टों के गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे कांवड़ियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी व्यवस्था की वजह से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
प्रशासन पर उठे सवाल
एक ही दिन में फेल हुई ये व्यवस्था प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सुरक्षा, प्लानिंग और निष्पादन — तीनों ही स्तरों पर गंभीर चूक सामने आई है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि क्या इसी तरह की तैयारी से धार्मिक यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस स्थिति को कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से सुधार पाता है।





