
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: योगी सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाथरस पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं है। नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जीशान महज़ 10 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
एसओजी टीम, थाना सिकंद्राराऊ पुलिस और थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 16 दिसंबर 2025 को थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई। पीड़िता अपने भाई को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकंद्राराऊ में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 विशेष टीमों का गठन किया।
टीमों ने इलाके के सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के ज़रिए आरोपी की पहचान की।

संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नई बाईपास कच्ची सड़क से फरार होने की फिराक में है।
पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद थाना सिकंद्राराऊ पुलिस, एसओजी और हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला।

साफ संदेश: बेटियों की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं
हाथरस पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।
योगी सरकार के निर्देशों के तहत पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बच्चियों से अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


