
रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: छोटे ज़िला के मझौला गाँव का 22 वर्षीय होनहार विश्व विवेक सिंह इन दिनों शिक्षा जगत की सुर्खियों में हैं। प्रिंसिपल पिता बहोरन सिंह के पुत्र और UTA शिक्षक संगठन हाथरस के ज़िला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के छोटे भाई, विश्व विवेक सिंह ने UGC NET–JRF परीक्षा फतह कर डाली और साथ ही हासिल की देश की प्रतिष्ठित INSPIRE फेलोशिप।
बड़ा भाई शिक्षा सुधार की लड़ाई लड़ रहा है और छोटा भाई शोध की दुनिया में परचम लहरा रहा है। इसे कहते हैं – “डबल धमाका”।
गणित के महारथी
विश्व विवेक सिंह वर्तमान में आगरा विश्वविद्यालय से गणित विषय में शोध कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शक हैं – प्रो. संजय चौधरी (निदेशक, IQAC, आगरा विश्वविद्यालय) और प्रो. संजीव कुमार (कुलपति, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़)।
गाँव में जश्न का माहौल
जैसे ही गाँव में खबर पहुँची, हर कोई गर्व से फूला नहीं समा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि – “मझौला की धरती पर पैदा हुआ यह लाल शिक्षा के आसमान में नया सूरज बनकर चमका है।”
यह संदेश साफ़ है
यह सफलता न सिर्फ़ परिवार और गाँव, बल्कि पूरे हाथरस ज़िले के लिए गर्व का पल है। युवाओं के लिए यह मिसाल है कि मेहनत और लगन से हर मंज़िल पाई जा सकती है।





