
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
हाथरस जिले में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भाजपा एमएलसी के बेटे की सड़क पर गाड़ी हटाने को बोलने पर कहासुनी हो गई। विधायक लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक ने खुद को विधायक का बेटा बताकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी से बोला “चल सामने से हट भाग यहां से” इसी बात को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी और अलीगढ़ से भाजपा एमएलसी ऋषिपाल सिंह का बेटा चौधरी तपेश भिड़ गए।
आपको बता दे कि पूरा मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र के निकट चौराहे का है। एक स्कॉर्पियो गाड़ी UP 81 B 2324 आकर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी थी! जिससे चौराहे पर जाम लगने लगा तो वही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी एसपी सिंह ने पहुंचकर, कार सवार को हटाने के लिए कहा वही ट्रैफिक सिपाही के टोकने पर कार में सवार युवक भड़क गया और सिपाही से बोला “चल हट भाग यहां से” और गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर सिपाही और कार में बैठा युवक आपस में भीड़ गए। सिपाही ने विधायक लिखी कार और उसमे बैठे युवक का वीडियो बना लिया।
युवक की पहचान अलीगढ़ से भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश के रूप में हुई है।





