
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हाथरस में एक भ्रामक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। एक व्यक्ति ने पाकिस्तान के एक वीडियो को हाथरस के लाडपुर का बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया, जिसमें एक परिवार की बेरहमी से हत्या दिखाई गई थी। वायरल वीडियो के साथ लिखे गए भ्रामक मैसेज के कारण लोग इसे हाथरस की घटना समझ रहे थे। इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस पहले ही 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी सिन्हा ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई है।




