
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हाथरस जंक्शन पर उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के डीआरएम के स्टेशन निरीक्षण के दौरान जनमत न्यूज़ चैनल के पत्रकार होमेश कुमार मिश्रा को आरपीएफ प्रभारी डीपी सिंह ने नजरबंद कर दिया। आरपीएफ प्रभारी को आशंका थी कि पत्रकार होमेश मिश्रा डीआरएम के सामने उनकी शिकायतों का पिटारा खोल सकते हैं। इसी डर से प्रभारी ने अपने सिपाहियों को आदेश देकर पत्रकार को नजरबंद करवाया।
होमेश मिश्रा की पत्नी ने इस घटना की शिकायत डीआरएम से की, जिसके बाद डीआरएम के निर्देश पर आरपीएफ ने पत्रकार को मुक्त किया। इसके बाद डीआरएम ने पत्रकार से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और पीड़ा को सुना।
पत्रकारों के बीच चर्चा है कि आरपीएफ प्रभारी डीपी सिंह पूर्व में भी होमेश कुमार मिश्रा का उत्पीड़न करते रहे हैं। उनकी इस कार्यशैली से हाथरस जिले के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना ने स्थानीय पत्रकार समुदाय में आरपीएफ प्रभारी के खिलाफ आक्रोश को और बढ़ा दिया है।




