
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: शहर के भूरापीर चौराहा क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा कभी भी घटित हो सकता है। यहां सड़क पर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल पिछले दो दिनों से आधी सड़क पर झुका हुआ है, जिससे लोगों की जान पर संकट मंडरा रहा है।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने कई बार बिजली विभाग को फोन कर सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इस लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है। एक दुकानदार ने कहा, “क्या विभाग तब जागेगा जब किसी की जान चली जाएगी?”
आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को इस झुके पोल से रोजाना खतरा झेलना पड़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग की चुप्पी ने सबको हैरान कर दिया है।
प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की जा रही है कि झुके हुए पोल को तुरंत हटवाया जाए, नहीं तो किसी भी अनहोनी के लिए अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।





